बेगूसराय : चार भाई बहनों के सर से उठा माँ पिता का साया , मृत पत्नी की जेवर – गहना बेच कर लौटे युवक की कुएं में

न्यूज डेस्क : कुदरत का खेल निराला है। करीब छः माह पूर्व माँ भी गुजर गई और अब पिता का भी साया उठ गया। कन्द्रन व रुदन से पूरे गांव का वातावरण गमगीन हो गए। इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव के एक कुँआ से संदिग्ध अवस्था में करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान बगरस निवासी रामबहादुर महतों के पुत्र प्रमोद महतों के रूप में की गई। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की माँ मजो देवी व पुत्री अंजली कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक की पुत्री अंजली कुमारी ने बताई कि बुधवार को मेरे पिता जी मेरी माँ का ज्वेलर्स बेच कर घर आया, और गुरुवार को शाम से ही गायब हो गए। पैसा भी उन्हीं के पास था। काफी खोजबीन करने के बाद शुक्रवार को करीब 3 बजे शाम में गांव के ही एक कुँआ में उनका शव मिला। कुँआ में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी । बताते चलें कि मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है। जिनके सर से अब माँ पिता का साया उठ चुका है।