भगवानपुर : महेंद्र मालाकार बने गडकरी ब्रिगेड फाउंडेशन के बिहार प्रभारी

भगवानपुर (बेगूसराय) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के तकिया निवासी महेंद्र मालाकार को गडकरी ब्रिगेड फाउंडेशन का बिहार प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। मिली जानकारी के अनुसार गडकरी ब्रिगेड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनाथ चव्हाण ने महेंद्र मालाकार की कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर उन्हें उक्त फाउंडेशन का बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है।

इनके इस नियुक्ति से इनके प्रसंसकों में हर्ष देखा जा रहा है। इनके नियुक्ति से आह्लादित भाजपा कार्यकर्ता उदयकांत ठाकुर, विनोद सिंह, सुमित कुमार भारती,महेश सहनी, बिरेंद्र पंडित, रामाकांत मिश्र, रंजीत महतो,रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने इन्हें बधाई देते हुए कहा है कि इन्हें उक्त पद पर चयनित होने से बिहार प्रदेश के साथ साथ अपने प्रखंड को भी लाभ मिलेगा।