हल्की बारिश खरीफ का बना प्राण वायु

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश खरीफ फसल के लिए प्राण वायु साबित हुआ। प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष धान की फसल अनावृष्टि के कारण लगभग बर्बाद हो गया।जो भी किसान पूर्व के वर्षों को ध्यान में रखते हुए धान की बुआई की उसका मिहनत और पैसा तेज़ धूप की भेंट चढ़ गई।

उसके बाद क्षेत्र के किसान सोयाबीन का महंगा बीज खरीद कर बुआई की वह भी अनावृष्टि व सूर्य भगवान् की देह जला देने वाली तेज़ धूप के कारण दमतोड़ रही थी,जिसे देख किसानों का कलेजा फटा जा रहा था वहीं इस वर्ष मक्का के फ़सल पर किसानों को पुरा भरोसा था कि पिछले वर्ष की भरपाई इस वर्ष हो जायेगी, लेकिन अनावृष्टि व तेज़ धूप के कारण उसकी मुरझाती पत्ती किसानों को निराश कर रही थी, लेकिन दमतोड़ रहे दोनों फ़सल को शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने प्राण रक्षा के रूप में कार्य किया है।

आज हुईं बारिश से क्षेत्र के किसानों के मुरझाए चेहरे पर मुस्कान ला दिया है। इधर शब्जी की फसल भी वारिस के अभाव में बर्बाद हो रहा था। अनावृष्टि के कारण क्षेत्र के कर्मठ किसान अपनी फसल की सिंचाई में जुट गए थे, लेकिन उक्त वारिस से सभी किसानों को राहत मिली है।