भगवानपुर : विभिन्न मामलों में दो लोग गिरफ्तार

भगवानपुर (बेगूसराय) विभिन्न मामलों में बुधवार को पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना कांड संख्या 107/22 के अभियुक्त सह मारपीट के आरोपी तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव निवासी बनारसी महतो के पुत्र नरेश महतो को गिरफ्तार किया है ।

वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व ए एस आई अजय कुमार राय व सुनिल कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी सह बेगूसराय कोर्ट नालसी संख्या 1055/17 के वारंटी मनोज राय पिता स्वर्गीय नाथो राय को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।