भगवानपुर : श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के पासोपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह सेवानिवृत शिक्षक सह भाजपा के सच्चा सिपाही सच्चिदानंद राय के निधन के उपरांत उनके पैतृक आवास परिसर में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उक्त अवसर पर बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि वे शिक्षा व पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रो.अमरेश शांडिल्य ने कहा कि शिक्षक,पत्रकार व भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वे अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा भाव से करते रहे।शिक्षा का अलख जगाने में जीवन भर वे तत्पर रहे।

भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। भाजपा के प्रखंड में प्रसार के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।सभा को पूर्व नगर विधायक श्रीकृष्ण सिंह, लोजपा नेत्री सह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष इन्दिरा देवी, चेरियाबरियारपुर के विधायक राजबंशी महतो भाजपा के भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शिक्षक नेता सूरज कुमार पासवान,अमित कुमार, प्रभात कुमार झा, नरेश कुमार राय, जय प्रकाश सिंह , भाजपा नेता महेंद्र मालाकार, आदि गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

वहीं फिल्म अभिनेता अमित अमय कश्यप, अनुमंडल पत्रकार संघ तेघड़ा के अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज, नेशनल जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पत्रकार अशोक कुमार, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, डब्लू जी सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता संजय कुमार हिटलर ने किया।