भगवानपुर : पूजा कुमारी बनी केन्द्र संख्या 133 की सेविका

भगवानपुर ( बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र स्थित मेंहदौली पंचायत के वार्ड संख्या 7 अवस्थित बाल विकास परियोजना मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 133 में महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी की उपस्थिति में उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य रेखा देवी की अध्यक्षता में सोमवार को आम सभा आयोजित किए गए।

जिसमें नियमानुसार पूजा कुमारी को उक्त केन्द्र की सेविका के पद पर चयन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए पांच आवेदकों ने ओनलाइन आवेदन किया था। मौके पर उक्त वार्ड के पंच वीणा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।