भगवानपुर : फरार अभियुक्त के घर हुई कुर्की की कार्रवाई

भगवानपुर (बेगूसराय) विजय भारती : थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में एक फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहैया थाना कांड संख्या 78/21 के फरार अभियुक्त सह भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी गोपाल झा के पुत्र शुभम झा उर्फ ढोली के घर न्यायालय के आदेश पर बरहैया थाना के ए एस आई धीरज कुमार व भगवानपुर थाना के ए एस आई सुरेन्द्र प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में अन्य पुलिस बल शनिवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।