फरार अभियुक्त गिरफ्तार

भगवानपुर (बेगूसराय) विजय भरती : थाना कांड संख्या 78/22 के फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के नरहरिपुर गांव निवासी स्व कृष्ण नंदन सिंह के पुत्र राजन सिंह को ए एस आई अजय कुमार राय के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल ने गिरफ्तार किया ।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त फरार अभियुक्त को शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।