बछवाड़ा विधायक रामदेव राय की तबियत बिगड़ी, राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए भर्ती

डेस्क : बेगूसराय के बछवाड़ा विधायक व जननेता रामदेव राय का तबियत बिगड़ने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक रामदेव राय पिछले कई महीनों से लागातार गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। सोमवार की रात में अचानक उनकी स्थिति बिगङने लग गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए विधायक रामदेव राय के पुत्र सह युवा कांग्रेश के प्रदेश महासचि गरीब दास ने बताया कि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है डॉक्टर के देख रेख मे बेहतर इलाज किया जा रहा है। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष यसवंत चौधरी ,पूर्व प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार राय, जिला पार्षद रामस्वार्थ साह हरिशंकर कुमार ,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार बछवाड़ा बिधान सभा युवा कांग्रेस के महासचिव कुंदन चौधरी आदि ने विधायक रामदेव राय के जल्द ही स्वस्थ होने की ईवर से कामना की है।