बछवाड़ा : 48 घंटे बाद मृत युवक का शव गंगा नदी से हुआ बरामद

बछवाड़ा ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित गंगा वाया नदी में विगत दिनो गंगा स्नान के दौरान डुबने से किशोर की मौत के 48 घंटे बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को बरामद कर लिया। बताते चले कि विगत तीन दिन पुर्व गंगा स्नान के दौरान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती गांव निवासी सागर साह का पुत्र रामकुमार दादुपुर घाट पर गंगा वाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी थी। उ

क्त किशोर बछवाड़ा थाना के फतेहा पंचायत स्थित सलेमपुर अपने ननिहाल में बचपन से ही रहता था। जिसके बाद ग्रामीणो के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी शव बरामद नही हुआ। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन किशोर के शव का कही अता पता नही चला।

रविवार की सुवह ग्रामीण जब सड़क से गुरज रहे थे तभी सड़क व गंगा नदी से दुर खेत में जहां बाढ़ का पानी फैला हुआ था वही पक्षियों का झुण्ड मंडरा देख शंका के आधार पर खोजबीन किया गया तो किशोर का शव पानी के उपर तैर रहा था।परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से शव को सड़क के किनारे लाया।

वही परिजनो के द्वारा शव का शिनाख्त किया गया। शव पहचान होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही स्थानीय जनप्रतिनिधी द्वारा मृतक के परिजनो को ढ़ाढ़स बन्धाने में लगे हुए थे।ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पर पहंची बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।