YouTube पर 1000 करोड़ बार देखे जाने का इस विडियो ने बनाया रिकॉर्ड

डेस्क : YouTube (विडियो स्ट्रीमिंग साइट) पर एक वीडियो ने सबसे अधिक बार देखे जाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। YouTube पर 10 बिलियन यानि कि 1000 करोड़ बार देखा जाने वाला यह पहला वीडियो है। YouTube पर अब तक किसी भी वीडियो को इतनी बार नहीं देखा गया है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है Baby Shark विडियो सांग।

रोजाना यूट्यूब पर काफी सारे सॉन्ग्स देखे जाते हैं लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जता है। Baby Shark वैसे तो बच्चों का सॉन्ग हैं l लेकिन दुनियां भर में इसे सबसे अधिक बार देखा गया है।

13 जनवरी को 10 बिलियन बार यह सॉन्ग को यूट्यूब पर देखा जाने वाला सबसे पहला सॉन्ग बन गया है। इस सॉन्ग को दक्षिण कोरियाई शैक्षिक मंनोरंजन फर्म पिंक फोंग ने बनाया है और कोरियाई – अमरीकी गायक होप सोगोइन ने गाया है। साल 2016 ने यह गाना रिलीज़ हुआ था। साल 2021 के नवंबर में इसे 7.04 बिलियन बार देखा गया था और फ़िर यह यूट्यूब पर सबसे अधिक बार देखा जाने वाला सॉन्ग बन गया।

बता दें, कि बेबी शार्क सॉन्ग कार्टून बेस्ड है और इस वीडियो को साउथ कोरियाई म्यूजिक के साथ प्रस्तुत किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, इस दक्षिण कोरियाई ट्रैक ने लुईस फोंडी एवम् डैडी यांकी के मेगाहिट ‘डिस्पेसिटो’ के म्यूजिक विडिओ को भी पछाड़ दिया है। यहां सबसे इंटरेस्टेड बात यह है कि यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड की रिर्पोट के अनुसार जहां पूरी दुनियां की आबादी लगभग 780 करोड़ है वहीं Baby Shark विडियो सांग को 1000 करोड़ से कहीं अधिक बार देखा जा चुका है।