IPhone पसंद करने वाले लोगों के लिए इसकी नई सीरीज IPhone 15 का इंतजार अब पूरा हो गया हैं। हालांकि इस फोन की कीमत भी लोगों के इंतजार से कई अधिक बड़ी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईफोन 15 इस बार भारत में बनाया गया हैं।
लेकिन बाबजुद इसके इस फोन की कीमत वही हैं जो की दूसरे देशों में बने हुए फोन की हैं। जबकि दुबई थाइलेंड जैसे देशों में ये काफी सस्ती कीमत पर मिल रहा हैं लेकिन भारत में बनने के बाद भी इस फोन की कीमत भारत में सबसे ज्यादा हैं।
अब ऐसा क्यों हैं ये भी जान लेते हैं। दरअसल इस फोन को भारत में तो बनाया गया हैं लेकिन पूरी तरह ये फोन भारत में नहीं बना हैं, आपको बता दे की इस फोन के लिए कैमरे सेंसर, चिपसेट जैसे अलग अलग पार्ट्स को भारत में दूसरे देशों में मंगवाया जाता हैं.
उसके बाद इस पार्ट्स को असेम्बल भारत में किया गया हैं। ऐसे में इस फोन के अलग अलग पार्ट्स को बाहर दूसरे देशों से बुलवाने के कारण इस पर 22 फीसदी इम्पोर्ट चार्ज लगा है इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी चार्ज और 2 फीसदी सोशल वेल्फेयर चार्ज जोड़ा गया हैं जिससे इस फोन की कीमत सीधे सीधे 42 फीसद बड़ गई।
यही वजह है की IPhone 15 के भारत में बनने के बाद भी ये फोन यहां इतना महंगा बेचा जा रहा हैं। ऐसे में अगर इस फोन के सभी पार्ट्स भी भारत में बनने लगे तो ये फोन जरूर आम लोगों को कम कीमत पर बेचा जा सकता हैं। लेकिन आने वाले समय में भारत की कई कंपनियां ये सभी पार्ट्स यही बनाने का संकल्प ले चुकी हैं। इसके साथ ही वे तैयारियों में भी जुट गई है, जिससे आने वाले सालों में आईफोन जैसे मोबाईल फोन हमे कम कीमतों पर मिल सकते हैं।