क्या होता है Fingerprint Sensor? कितने प्रकार के होते हैं, जानें – कैसे करता है काम….

Fingerprint Sensor : आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर कोई तरक्की कर रहा है। देखा जाये तो हर चीज में अपडेट होने लगे है। इसी तरह पिछले कुछ सालों में Fingerprint Sensor भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। पिछले कुछ सालों से लॉन्च हो रहे हर नए मोबाइल में Fingerprint Sensor आने लगा है।

शुरुआत में लोग दिखावे के लिए भी Play Store से नकली फिंगरप्रिंट ऐप डाउनलोड कर लेते थे। लेकिन अब ये बिलकुल आम बात हो चुकी है। लेकिन Fingerprint Sensor के जनक यानी इसे बनाने वाले के बारे में किसी को नहीं पता है और इसका क्या काम है और ये कैसे चलता है? इसके बारे में भी ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे है।

किसने बनाया Fingerprint Sensor?

आपको बता दें कि 28 अगस्त 1858 को ब्रिटेन के विलियम जेम्स हर्शेल ने इसे बनाया था। इन्हे ही सबसे पहले फिंगरप्रिंट मेनर को इस्तेमाल करने वाला पहला इंसान माना जाता है। 1858 की शुरुआत में, भारत के बंगाल क्षेत्र के जंगीपुर में भारतीय सिविल सेवा के लिए एक ब्रिटिश अधिकारी के रूप में काम करते हुए, उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट्स पर फिंगरप्रिंट्स लगाना शुरू किया था।

क्या होता है Fingerprint Sensor

आप सभी लोग फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में तो जानते ही हैं कि यह आपकी ऊँगली के उभारों या उंगलियों पर मौजूद निशान की पहचान करती है और निशान को पहचान कर आपको एंट्री देती है। अगर आपकी उंगलियों के निशान इससे नहीं मिलते हैं तो आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

कितने प्रकार के होते है Fingerprint?

Arch Type : इस प्रकार के फिंगरप्रिंट एक दिशा से दूसरी दिशा में सीधी लाइन में जुड़े होते है। ये आपकी अंगुली की एक सीधी दिशा में पहचान करते है, जिसे Arch पैटर्न कहा जाता है।

Loop Type : Loop Type आपकी अंगुली के एक सिरे से शुरू होता है और अंगुली के बीच तक जाता है। इसके बाद वो मुड़ जाता है।

Whorl Type : इस Fingerprint के पैटर्न वृताकार होते है।

कितने प्रकार के होते है Fingerprint Scanner?

आपको बता दें कि Fingerprint Scanner 3 प्रकार के होते है। इसमें पहला Optical Fingerprint में विजीबल लाइट्स का प्रयोग होता है। इसमें स्क्रीन के नीचे कैमरे की तरह छोटे-छोटे सेंसर होते है जो आपके फिंगरप्रिंट की फोटो ले लेते है।

Capacitive Fingerprint Scanner के नीचे छोटे कैपेसिटर्स लगे होते है। जो हमारे Fingerprint को स्कैन करते है। इसके अलावा Ultrasound Fingerprint Sensor QUALCOM Snapdragon कंपनी द्वारा बनाए गए है और ये 3D फिंगरप्रिंट तकनीक अल्ट्रासॉनिक तरंगों को महसूस करता है।