क्या चोरी हो गया आपका फोन? इस तरह करें ब्लॉक, कोई नहीं चुरा पाएगा डेटा..

डेस्क : आज के समय में लोगों के लिए स्मार्टफोन बेहद जरूरी होता है। सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई कार्य जैसे फोटो क्लिक करना, वीडियो बनाना, ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए भी फोन का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट और फोन बैंकिंग के लिए लोग स्मार्टफोन का भी इस्तेमाल करते हैं। फोन में उनके काम की कई चीजें भी सेव होती हैं।

यही कारण है कि फोन खो जाने या चोरी हो जाना, हम सभी के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। चोरी या गुम हुए फोन को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि, IMEI नंबर के जरिए सरकारी पोर्टल Central Equipment Identity Registry (CEIR) पर जाकर आप डिवाइस को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

चोरी हुए फोन को कैसे ब्लॉक करें : आपको बता दें कि International Mobile Equipment Identity (IMEI) एक 15 डिजिट का नंबर होता है। सभी डिवाइस का अलग अलग IMEI होता है। इसकी सहायता से ही आप अपने खोए हुए फोन को ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए हुए स्पेट्स फॉलो करने होंगे।

इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर CIER (Central Equipment Identity Registry) को ओपन करें।
ऐसा करते ही आपके सामने एक Page खुलकर आएगा। यहां आपको एक काफी बड़ा फॉर्म भी मिलेगा।
इसमें कुल 3 सेक्शन होंगे। इसमें Device Information, Lost Information और Mobile Owner Personal Information शामिल हैं।

  • Device Information सेक्शन में आपको खोए या चोरी हुए डिवाइस की जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, IMEI 1, डिवाइस ब्रांड, मॉडल नंबर आदि भी भरना होगा।
  • Lost Information सेक्शन में लॉस्ट डेट, जिला, पुलिस स्टेशन, पुलिस शिकायत संख्या आदि सब को डालना होगा।
  • इसके बाद अंतिम सेक्शन में डिवाइस के मालिक का नाम, ID प्रूफ, E-mailID और मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • अब नीचे आ रहे Declaration के बॉक्स पर भी टिक करके Get OTP ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपने जो नंबर डाला होगा, उस पर एक ओटीपी आएगा। .
  • वह डालें फिर सबसे नीचे दिए गए Submit बटन को क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक Request ID नंबर आपको मिलेगा। इसके जरिए ही

IMEI को अनब्लॉक करा पाएंगे। इस तरह आप बेहद आसानी से अपने फोन को ब्लॉक करा सकते हैं।