टेलीकॉम इंडस्ट्री में Vodafone-Idea की हालत खराब- Airtel और Jio की हुई बल्ले बल्ले!

Jio टेलीकॉम अपने उपभोक्ता को 2,999 रुपये का सालाना प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में उपभोक्ता को 12 महीने यानी 365 दिन की वैलिडिटी भी मिलती है। Jio के इस प्लान ने मार्केट में काफी तहलका मचाया है। अब जो खबर आई है उससे तो उपभोक्ता के पसीने छूट जाएंगे। दूरसंचार कंपनियों Reliance Jio और भारती Airtel ने फरवरी माह में कुल 19.8 लाख मोबाइल उपभोक्ताओ को जोड़ा, जबकि इस अवधि में Vodafone Idea के 20 लाख ग्राहक कम हो गए।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इसके अनुसार, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Jio ने फरवरी में सबसे ज्यादा लगभग 10 लाख उपभोक्ताओ को जोड़ा। इसके साथ ही इसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या अब जनवरी के 42.61 करोड़ से बढ़कर फरवरी में कुल 42.71 करोड़ हो गई। फरवरी के महीने में Bharit Airtel के 9.82 लाख उपभोक्ता बढ़े और उसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या कुल 36.98 करोड़ हो गई।

Vodafone-Idea की हालत खराब : दूसरी तरफ, Vodafone Idea के 20 लाख उपभोक्ता कम हो गए और उसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या घटकर अब 23.79 करोड़ रह गई। एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुल ब्रॉडबैंक उपभोक्ताओं की संख्या जनवरी माह के अंत के 83.918 करोड़ से 0.02 फीसदी बढ़कर फरवरी अंत में 83.933 करोड़ हो गई। ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के कुल बाजार में शीर्ष 5 सेवा प्रदाताओं की हिस्सेदारी 98.38 फीसदी रही।

TRI ने कहा, “इन सेवा प्रदाताओं में रिलायंस Jio इंफोकॉम लिमिटेड (43.52 करोड़ उपभोक्ता), भारती Airtel के (23.97 करोड़), Vodafon Idea (12.374 करोड़), BSNL (2.492 करोड़) और एट्रिया कन्वर्जेंस (लगभग 21 लाख उपभोक्ता) शामिल हैं।” कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या जनवरी माह के 114.3 करोड़ से 0.09 फीसदी घटकर फरवरी में 114.1 करोड़ उपभोक्ता तक रह गई।