न्यूज डेस्क : पिछले साल भारत की ओर से बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स के बाद इससे जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है। आपको बता दे की एक ऐप बैन के बावजूद भी दोबारा देश में एंट्री करने का रास्ता बना रहे हैं। अब जल्द ही शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok भारत में वापसी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance ने कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स के साथ शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप के लिए एक ट्रेडमार्क दायर किया है। ये उन 59 चीनी ऐप्स में से एक था। जिन पर सरकार ने पिछले साल जून में बैन लगा दिया था। बैन के तुरंत बाद, टिकटोक ऐप को ऐप स्टोर से हटा लिया गया था।
दोनो देशों के बीच बातचीत जारी है: बता दे की TikTok को देश में वापस लाने के लिए बाइटडांस सरकार से बातचीत कर रही है। चीनी कंपनी ने अधिकारियों को यह भी आश्वासन दिया कि वह नए आईटी नियमों (IT RULES) का पालन करने के लिए काम करेगी। 2019 में बाइटडांस ने भारत में अपना मुख्य नोडल और शिकायत अधिकारी नियुक्त किया। यह ‘महत्वपूर्ण’ सोशल मीडिया इंटरमीडियरी के लिए आईटी नियमों की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक है। जिनके देश में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं।