डेस्क : देश में बिजली कटौती की समस्या चरम पर है। इसके पीछे का कारण कोयले की कमी को भी बताया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी इलाकों में भी घंटों बिजली काट दी जा रही है। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस चिलचिलाती हुई गर्मी में बिजली कटने के चलते बिना पंखा के घंटों गुजारने पर मजबूर हैं। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। भारतीय बाजार में एक सोलर जरनेटर उपलब्ध है जिसके इस्तेमाल से आप टीवी, पंखा चलाने सहित कई इलेक्ट्रिक उपकरणों को चार्ज कर सकते हैं।
यह SARRVAD पोर्टेबल सोलर जनरेटर ST-500 है। इस सोलर जनरेटर के सहायता से आप घर में उपयोग होने वाले कई इलेक्ट्रिक उपकरणों को चला सकते हैं। इसमें टीवी पंखा लैपटॉप फोन पावर बैंक हेडफोन और इयरबड्स शामिल है। जनरेटर छोटे आकार में उपलब्ध है। इसे आप एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं। इसलिए इसे पोर्टेबल सोलर जरनेटर कहा जाता है। यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प के साबित हो सकता है।
जानिए इसकी खासियत : इस जनरेटर की खासियत की बात करें तो यह 3.7V की चार्जिंग क्षमता में उपलब्ध है। इसमें 6000mah के स्टोरेट दिया गया है। बता दें कि इस सोलर जरनेटर के इस्तेमाल से एक बार फुल चार्ज करने पर 25 आईफोन चार्ज किए जा सकते हैं। इसे चलाने के लिए कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं आते हैं। यह जनरेटर धूप की मदद लेकर चार्ज हो जाता है। यह डिवाइस मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है। इससे आप फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद सकते हैं।