ये है 15 घंटो तक बिना बिजली के चलने वाला शानदार Fan, बिना इन्वर्टर के चिलचिलाती गर्मी से दिलाएगी राहत..

डेस्क : इन दिनों उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। धीरे-धीरे इसका प्रकोप पूरे भारत में पड़ चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है लेकिन फिर भी चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में अगर लाइट चली जाए और वो भी घंटों के लिए तो आपको कैसा महसूस होगा? एक तो गर्मी और लाइट जाने के बाद पंखा भी नसीब न हो, भले ही घर पर इन्वर्टर क्यों न हो लेकिन लंबी लाइट जाने के बाद गर्मी में रहना ही पड़ता है।

ऐसे में आज आप लोगों को इस आर्टिकल को माध्यम से एक ऐसी डिवाइस के बारे में जो आपको बिना लाइट के घंटों तक ठंडी हवा देती है। इस डिवाइस का नाम है पोर्टेबल टेबल फैन। जी हां..इसके जरिए आप बिना बिजली के भी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टेबल फैन्स के बारे में जो 14 से 15 घंटे तक आपका साथ निभा सकते हैं।

Smartdevil portable Table Fanb : इस धांसू पंखा को आप Amazon पर खरीद सकते हैं। जहां इसकी कीमत 1999 रूपये रखी गई है। इसमें दमदार बैटरी दी गई है जिसे चार्ज किया जा सकता है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 14 से 15 घंटे तक काम करता है। यह बेहद ही पोर्टेबल है। इसे आप बेड के पास या खाने की टेबल के पास आराम से रख सकते हैं।

Bajaj PYGMY Mini 10W Fan : कम बजट वालों के लिए यह फैन बढ़िया ऑप्शन है। यह फैन यूएसबी चार्जिंग के साथ आता है। इसमें ली-आयन बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 4 घंटे तक आपका साथ निभा सकती है। इसकी कीमत 1,270 रुपये है। बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी ये आपको ठंडी हवा देगा।

Fippy MR-2912 Rechargeable Battery Table Fan : इसमें तीन ब्लेड दिए गए हैं। यह व्हाइट कलर में आता है। इसे आप दीवार पर भी टांग सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी और एसी डीसी मोड दिए गए हैं। इसकी कीमत 3,299 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।