डेस्क : कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) ने पूर्ण रूप से स्वदेशी व भारतीय लागत से एक पोर्टल बनाया है। इसका नाम भारत E Mart है। इसे इस दीपावली पर लांच करने की योजना है। लेकिन फेस्टिवल सीजन को देखते हुए समय से पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस पर बिहार समेत पूरे देश में एक साथ रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।
CAT के बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा है कि बिहार में पहले दिन सोमवार को लगभग 500 व्यापारियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया। व्यापारियों के लिए पहली बार पूर्ण रूप से स्वदेशी पोर्टल बनाया गया है-दीवाली के दिन से काम करने लगेगा पोर्टल, चीन की वस्तुओं की नहीं होगी बिक्री।
Q R कोड स्कैन कर शुरू करें दुकान : अशोक कुमार वर्मा ने बिहार के सभी व्यापारियों व विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि वे Q R कोड पर जाएं और पोर्टल पर अपनी दुकान मुफ्त में रजिस्टर करें। इस पर आपके सभी प्रोडक्ट को भी अपलोड किया जाएगा। गेटवे पेमेंट की भी सुविधा उपलब्ध है। डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है, और यह सब कुछ एकदम फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है। दीपावली के शुभ दिन से इस पोर्टल के माध्यम से व्यापार शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर व्यापारी हर तरह की दुकानें अब खोल सकते हैं। इस पोर्टल को सभी विक्रेता अपना भी सकते हैं। इसपर कोई कमीशन चार्ज नहीं लागू नही किया जाएगा।