Redmi Pad 2 की डिटेल लीक, 10.95 इंच डिस्प्ले, Android 13 के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें डिटेल

Redmi Pad 2 : रेडमी के मोबाइल फोन लोगों के बीच में काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में लॉन्च होने वाले Redmi Pad 2 की स्पेसिफिकेशन और डिटेल्स लीक हो गई हैं, कंपनी ने इसके बारे में कोई भी डिटेल्स अधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है लेकिन डिवाइस की कैमरे से लेकर कुछ फीचर्स की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है।

Redmi Pad 2 Features

लीक हुए डिटेल्स से ये भी पता चलता है कि Redmi Pad 2 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.95-इंच (1,200 x 1,920 पिक्सल) LCD डिस्प्ले होगा। इसके आलावा टिपस्टर ने Redmi Pad 2 के कैमरा डिटेल्स और सॉफ्टवेयर एडिशन को भी लीक किया।डिवाइस में 8MP का मुख्य रियर सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए यह Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चला सकता है।

Redmi ने अक्टूबर 2022 में Redmi Pad का अनावरण किया। टैबलेट Android 12-आधारित MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 10.61-इंच (2,000×1,200 पिक्सल) डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट MediaTek Helio G99 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑप्टिक्स के लिए Redmi Pad में पीछे की तरफ 8MP का मुख्य कैमरा और 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। टैबलेट 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी से लैस है।