अब आपकी जेब में होगा टीवी, बिना पैसे दिए चलेंगे 800 चैनल- लेलो Jio की इस सर्विस का मजा

Jio TV में कई फायदे मिलते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस ऐप के जरिए आप अपने फोन पर टीवी का पूरा अनुभव ले पाएंगे। यानी आपकी जेब में पूरा टीवी होगा। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

Jio एक ऐसी कंपनी है जो अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देने से कभी नहीं कतराती है। कंपनी यूजर्स को किफायती प्लान मुहैया कराती है, जिसके साथ जियो ऐप्स का एक्सेस फ्री में मिलता है। हालांकि, बहुत कम यूजर्स हैं जो इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें Jio TV ऐप भी ऑफर करता है। हर कोई इस ऐप का इस्तेमाल भी नहीं करता है। जबकि इसके कई फायदे हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस ऐप के जरिए आप अपने फोन पर टीवी का पूरा अनुभव ले पाएंगे। यानी आपकी जेब में पूरा टीवी होगा। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

यहां से आप कई चैनल देख पाएंगे। इसमें आपको लाइव टीवी का भी एक्सेस मिलेगा। आप यहां से 100 से अधिक एचडी चैनलों सहित 800 से अधिक टीवी चैनलों का आनंद ले सकते हैं। यहां से आप अपने पसंदीदा शो देख सकेंगे। तो आइए जानते हैं जियो टीवी के फीचर्स। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि आखिर JioTV क्या है।

जियो टीवी क्या है? JioTV एक ऐसा एप्लिकेशन है जो Jio ग्राहकों को स्मार्टफोन और टैबलेट पर अपने पसंदीदा टीवी चैनल और कार्यक्रम देखने में सक्षम बनाता है। ग्राहक पिछले 7 दिनों में प्रसारित होने वाले लाइव प्रोग्राम या कैच-अप शो भी देख सकेंगे। कुल मिलाकर इसे छोटा टीवी कहा जा सकता है।

विशेषताएँ: इसमें आपको सर्च, शेयर, मल्टी लैंग्वेज, रिमाइंडर, मिनी प्लेयर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एंड्रॉइड और आईओएस के साथ संगत है। इसमें प्रोग्राम रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। यह 40 एमबी का ऐप है। इसके लिए आपको अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं होगी। बस आपके पास Jio नंबर होना चाहिए। आपको इसका एक्सेस कॉम्प्लीमेंट्री मिलेगा।