गजब का AC! महज ₹2000 रुपए में अपने घर ले आए Mini AC, फोन भी हो जाएगा चार्ज..

डेस्क : इस साल का सावन भी बीत गया। सावन में बारिश भी हुई। फिलहाल सीजन बारिश का ही है। लेकिन गर्मी अब अभी कम नहीं लग रहा। ऐसे में आज हम आपको एक चलता फिरता AC cum power bank के बारे बताने जा रहे हैं। जी हां यह एक ऐसा पावर बैंक है। जिसमें मोबाइल चार्ज करने के अलावा आप AC का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक मिनी एयरकंडीशन है जिससे आप एक पंथ दू काम कर सकते हैं। यानी इससे मोबाइल चार्ज करने के साथ – साथ AC का भी हवा लिया का सकता है।

यह एक अत्याधुनिक डिवाइस है, जिसकी परिकल्पना भी करना पाना मुश्किल था, लेकिन ये आज आप सब के बीच उपलब्ध है। इस डिवाइस की फीचर्स की बात करें तो यह दिखने में छोटा और सुडौल है। इस डिवाइस में बिल्ट-इन 6000mAh Li-बैटरी है। इस डिवाइस को मार्केट में दो कलर व्हाइट और ब्लैक के साथ पेश किया है। इसे आप अपने मन मुताबिक रंग में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को चार्ज करने को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने में 4 घंटा का समय लगता है।

इस अत्याधुनिक डिवाइस को एक बार फूल चार्ज करने लेने के बाद आप कई घंटों तक इसका इस्तमाल कर सकेंगे। इस डिवाइस को कहीं भी लेकर जा सकते हैं। यह डिवाइस यात्रा के दौरान एक बेहतर विकल्प के रूप में साबित हो सकता है। यात्रा में ठड हवा खाने के साथ- साथ आसानी से मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। इसकी कीमत की बात करें तो यह आप 2000 रूपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।