कैसा होगा Jio का 5G प्लांस, मुकेश अंबानी ने बताया सस्ता या महंगा, जानिए

Jio 5G Recharge Plan : भारत में 5G का दौर शुरू हो गया है। कई शहरों में आज से 5जी सेवा शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। यानी आपको रिचार्ज पर कितना खर्च करना होगा, यह साफ नहीं है। इस बात की जानकारी मुकेश अंबानी ने अपने भाषण में दी है।

आइए जानते हैं भारत में कितनी सस्ती या महंगी 5जी सेवाएं होंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5जी सेवा की शुरुआत की है। इसके साथ ही आज से कई शहरों में 5जी सेवा उपलब्ध हो जाएगी। भले ही आज से देश के सभी शहरों में 5G उपलब्ध न हो, लेकिन अगले साल के अंत तक इस सेवा को पैन इंडिया स्तर पर ले जाया जाएगा। यानी देश के कोने-कोने में 5G सेवा उपलब्ध होगी। सवाल यह है कि इसके लिए आपको कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा।

इसके 5G डेटा या 5G रिचार्ज प्लान के बारे में किसी कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। हालांकि रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो भारत में सस्ती 5जी सर्विस लेकर आएगी।

सस्ती 5जी सेवा : उन्होंने 5G लॉन्च के मौके पर इंडियन मोबाइल कांग्रेस में कहा, ‘भारत ने भले ही थोड़ी शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता और अधिक किफायती 5G सेवाएं लॉन्च करेंगे।’