Google for India : के 7वे इवेंट का आयोजन, हुए कई सारे नए ऐलान-YouTube Shorts पर बना सकेंगे 60 सेकेंड का वीडियो

डेस्क : आज गूगल का 7 वा गूगल फ़ॉर इंडिया एडिशन (Google for India) को आयोजित किया गया। गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रोधोगिकी कंपनी है। यह मुख्यतः इंटरनेट पर आधारित कई सेवाओ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है। गूगल कंपनी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने बनाया था। आज आयोजीत किए गए इवेंट में गूगल ने कई बड़े ऐलान किए। जैसे गूगल ने यु टूयूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) के संबंध में कहा कि यूज़र्स अब 60 सेकंड तक के वीडियो बना सकेंगे और कॉपीराइट फ्री लाखो म्यूजिक का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे ही अन्य एलान भी किए गए जाने इवेंट के कुछ प्रमुख ऐलान के बारे में

डिजिटल सर्टिफिकेट गूगल ने गूगल फ़ॉर इंडिया 2021 इवेंट में गूगल इंडिया ने डिजिटल सर्टिफिकेट कोर्स का ऐलान किया है। इस सर्टिफिकेट के लिए NASSCOM फाउंडेशन और TECH MAHINDRA के साथ पार्टनरशिप की है। साथ ही स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी ऐलान किया है। इस गूगल के डिजिटल सर्टिफिकेट की फीस 6000-8000 रुपये के बीच है।

गूगल अस्सिस्टेंट गूगल फ़ॉर इंडिया 2021 इवेंट में गूगल ने कहा है कि जल्द ही अब यूज़र्स गूगल अस्सिस्टेंट का इस्तेमाल COVID 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए कर सकेंगे। गूगल अस्सिस्टेंट के ज़रिए अब स्लॉट की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है। गूगल अस्सिस्टेंट यूज़र्स के लिए वैक्सीन का रेजिस्ट्रेशन कर सकेगा।

गूगल पे के नए फीचर की शुरुआत वर्तमान में गूगल पे के ज़रिए हर वर्ष 1,500 करोड़ का ट्रांजेक्शन हो रहा है । अब गूगल पे पर स्प्लिट फ़ीचर की शुरुआत होने वाली है। जिसकी मदद से खर्चो को ग्रुप में बाट जा सकेगा। साथ ही 2022 से गूगल में हिंगलिश में भी काम हो सकेगा। टाइप करने के साथ बोल कर भी एकाउंट नंबर ऐड किया जा सकेगा। इन सब के अलावे गूगल पे में अब माय शॉप फीचर की शुरुआत होगी। जिसकी मदद से आस पास के दुकान की लिस्टिंग भी की जा सकेगी। जो कि ज़रूरत के वक़्त मददगार होगी।