खुशखबरी! जल्द शुरू होने वाली है एयरटेल की 5जी सर्विस

डेस्क : भारत में अब जल्द ही 5G सर्विस पेश होने जा रही है। प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां जैसे-जियो , एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया इस सर्विस को शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। भारतीय एयरटेल ने 5G नेटवर्क सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी के ceo गोपाल विट्टल ने कहा था कि वो इसी महीने में 5G सर्विस की शुरुआत करेंगे। एयरटेल के ceo गोपाल विट्टल के मुताबिक 5G सर्विस को साल 2024 तक पूरे देश में कवर कर लिया जाएगा।

अभी फिलहाल ये सर्विस कुछ जगहों के लिए रोल आउट की जाएगी। इसके बाद कंपनी जल्द ही 5G सर्विस को पूरे भारत में शुरू कर देगी। कुछ दिनों पहले एयरटेल ने दावा किया था कि वो अगस्त में 5G सर्विस को शुरू करेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया था कि 5जी सर्विस के लिए उन्होंने नोकिया, सैमसंग और एरिक्शन के साथ साझेदारी की है।कंपनी के अनुसार वो एयरटेल 5G सर्विस को भारत के करीब 5 हजार शहरों में शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि ये अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा रोलआउट होगा।

दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के मुताबिक भारत के बड़े हिस्सों में 5G सर्विस की शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय हाई स्पीड इंटरनेट के लिए खुद को तैयार रखे क्योंकि अगले महीने तक 5जी सर्विस को शुरू किया जा सकता है।