डेस्क : आज के समय में स्मार्टफोन देश के अधिकांश लोगों के पास है। स्मार्टफोन में कई विशेषताएं होती हैं। इन्हीं विशेषताओं का लाभ लेकर लोग अपने स्मार्टफोन में पैटर्न, पासवर्ड और पिन जैसे लॉक लगा रखे रखते हैं, ताकि उनकी प्राइवेसी बरकरार रहे। बदलते आधुनिकता के साथ अब फेस लॉक फिंगरप्रिंट जैसी सुविधाएं भी दी गई है। मोबाइल का मालिक इसे अपने मुताबिक सेट कर सकता। ऐसे में कई बार यह भी देखने को मिलता है कि लोग अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। इस स्थिति में उन्हें समस्याओं से गुजरना पड़ता है। वे अपने खुद के फोन को नहीं चला पाते हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान लेकर हम आए हैं तो आइए विस्तार से जानते हैं।
इन प्रक्रियाओं से फोन होगा अनलॉक : स्मार्ट फोन का पैटर्न अथवा पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में आप अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें। अब 1 मिनट तक का इंतजार करने के बाद अपने मोबाइल फोन में दिए गए पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को साथ में दबा कर कुछ सेकंड रखें।
अब आपका फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा। उसके बाद आपको फैक्ट्री रिसेट का ऑप्शन चयन करना है। अब एक विकल्प और चुनना होगा। यह वाइफ कैच (Wipe Cache) का है। हालांकि इस विकल्प के चुने के बाद आपके फोन का डेटा क्लीन हो जाएगा। अब थोड़ी देर इंतजार के बाद आपका मोबाइल फोन भी बिना पासवर्ड दर्ज किए खुल जाएगा।
Google डिवाइस के माध्यम से भी खोल सकते हैं फोन : आपके लॉक फोन को अनलॉक करने का एक और विकल्प है। आपको गूगल डिवाइस मैनेजर पर जाना होगा। अब यहां जाकर अपने गूगल अकाउंट में साइन कर लें। अब आप अपनी लॉक हुए फोन को सेलेक्ट कर लें। आपको नया पासवर्ड चुनने का विकल्प मिलेगा, जिसे चुनकर नया पासवर्ड बना लें। अब लॉक पर क्लिक कर पासवर्ड दर्ज करने के बाद अपने फोन को अनलॉक कर लें।