अब BSNL देगा 4G और 5G सर्विस – PM Modi ने दिया TCS को ठेका..

डेस्क : सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 4G सेवाएं देने का रास्ता साफ हो गया। काफी समय से BSNL का एक बड़ा आर्डर सरकार की स्वीकृति की राह देख रहा था। इस आर्डर पर अब सरकार ने अब मोहर लगा दी है। इसके बाद TCS तुरंत BSNL के लिए 4G नेटवर्क तैयार करने में जुट जाएगी।

अगर सब कुछ सही चला तो उम्मीद यही है कि कुछ समय बाद TCS BSNL के लिए 5G नेटवर्क भी तैयार करे। जानिए कितना बड़ा है यह ठेका सरकार ने BSNL के लिए 4G नेटवर्क बनाने के लिए TCS को 26281 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। इसके बाद अब जल्द ही TCS 1 लाख साइट पर 4G नेटवर्क तैयार करने का काम शुरू कर देगी। TCS पहले BSNL के लिए 4G साइट्स तैयार करेगी, और बाद में उनकी 9 साल तक देखभाल भी करेगी।

टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उम्मीद है कि BSNL की 4G सेवाएं दिसंबर या जनवरी में लांच हो सकती है। बाद में इनको धीरे धीरे पूरे देश में फैलाया भी जाएगा। टेलीकॉम विभाग के कुछ अधिकारियों के अनुसार TCS ने बताया है कि आर्डर जारी होने के बाद 12 महीने के अंदर ही सभी महत्वपूर्ण उपकरण की आपूर्ति भी कर दी जाएगी। हालांकि रेडियो उपकरण की आपूर्ति में 18 से 24 महीने तक का समय लग सकता है। ऐसी चिप की आपूर्ति के चलते हो सकता है।