बड़ा झटका! अब देश में 12 हजार से कम कीमत वाले सभी चीनी स्मार्टफोन्स होंगे बैन, जानें – अब क्या होगा?

डेस्क : भारतीय बाजार में चीनी मोबाइल ने काफी हद तक कब्जा कर लिया है। देश के अधिकांश लोग चीनी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे का कारण मोबाइल की कम कीमत है। चीनी मोबाइल कम दाम में अधिक फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। वहीं अब भारत, चीन के 300 ऐप बंद करने के बाद चीनी मोबाइल पर भी प्रतिबंध लगाने जा रहा है। दरअसल भारत अपने घरेलू उद्योग को भरपूर स्थान देने के लिए ये कदम उठाने वाली है।

अब भारत सरकार 12000 रूपये से कम कीमत के चीनी मोबाइल फोन को भारत में बेचने पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। अगर सरकार ऐसा करती है तो Xiaomi Corp समेत कई बड़े ब्रांड पर रोक लगा दिए जाएंगे। आपके जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल के बाजार के मामले में चीन के बाद भारत सबसे बड़े मोबाइल बाजार के तौर पर उभरा है। जानकारों का कहना है कि 12000 से कम कीमत वाले चीनी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का मकसद चीनी विक्रेताओं को भारत के निचले तबके से बाहर निकालना है। देश के मोबाइल बाजार के निचले तबके पर रियल मी और ट्रांसमिशन (Tecno, Itel, and Infinix) जैसे चीनी ब्रांड कि पहुंच है।

इससे पूर्व से ही भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों पर। सरकार ने जांच बैठा रखी है। इसमें Xiaomi और प्रतिद्वंद्वियों Oppo और Vivo जैसी कई कंपनियां शामिल है। इन मोबाइल कंपनियों पर टैक्स चोरी और मनी लांड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी हुआवेई टेक्नोलॉजीज कंपनी और जेडटीई कॉर्प दूरसंचार उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनौपचारिक साधनों का उपयोग किया गया है।

यदि सरकार यह कदम उठाती है तो यह पहला अवसर नहीं होगा जब चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाई जाएगी। आपको याद होगा कि लद्दाक में चीन और भारत के बीच में विवाद के बाद कई भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद भारत सरकार ने चीन पर नकेल कसते हुए 300 से अधिक चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें Tiktok जैसी कंपनी शामिल रही।