आखिर मोबाईल चार्जर सिर्फ काले और सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? वजह आपको हैरान कर देगी..

डेस्क : आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति के पास स्मार्टफोन मौजूद है। यह एक आवश्यक चीजों में से एक माना जाने लगा है। स्मार्टफोन खरीदने के साथ चार्जर दिए जाते हैं, जिससे मोबाइल को चार्ज किया जा सके। चार्जर का एक अपना महत्व है। ऐसे में क्या आपने कभी गौर किया है कि चार्जर का रंग केवल काला और सफेद ही क्यों रहता है। आप किसी भी कंपनी की मोबाइल खरीदें चार्जर सब के काले या सफेद ही मिलेंगे इसके पीछे भी एक कारण जरूर होगा। यदि आप इस कारण को जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।

आज से कुछ साल पहले की बात करें तो स्मार्टफोन के चार्जर का रंग केवल काला होता था, ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि काला रंग अपने अंदर गर्मी खींचता है और चार्जर को नुकसान से बचाता है। कंपनी जो भी हो, उसके चार्जर का रंग वही रहता है। इससे चार्जर काफी देर तक चलते थे और इनमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती थी।

बता दें कि अभी भारत में जितने भी स्मार्टफोन आ रहे हैं उनमें चार्जर का रंग सफेद रखा गया है और इसके पीछे का कारण यह है कि सफेद रंग गर्मी कम करने में मददगार है और साथ ही इसे रात में भी आसानी से किया जा सकता है। यह दिखाई भी देता है। सफेद रंग दोनों काम करता है, इसलिए अब ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां आने वाले स्मार्टफोन के साथ केवल सफेद रंग का चार्जर ही देती हैं। इसे रंगीन न रखने के पीछे सिर्फ यही कारण है और अब आपको इसके बारे में भी पता चल गया है। बहुत से लोग सोचते थे कि कंपनियां पैसे बचाने के लिए ऐसा करती हैं, लेकिन असल में वजह कुछ और ही है।