धोनी के रिटायरमेंट के बाद ये धाकड़ क्रिकेटर संभालेगा CSK का जिम्मा, जानें- कौन होगा माही का रिप्लेसमेंट?

IPL 2024 : फिर से आईपीएल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलने वाला है। 2024 के IPL की तैयारी स्टार्ट हो चुकी है। बता दें कि आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है। आईपीएल में पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थी।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने नेतृत्व में पांचवीं बार टीम को आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई। ऐसा कहा जा रहा था कि साल 2023 उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला होगा। मगर अपने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा तोहफा देते हुए यह ऐलान किया कि वह साल 2024 में भी आईपीएल का हिस्सा होंगे।

साल 2025 में नहीं खेलेंगे IPL

साल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का मुकाबला खेलते नजर आएंगे। मगर 2025 में वे IPL नहीं खेलेंगे।मगर अपनी रिटायरमेंट से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपना रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने वाला है।

ये खिलाड़ी होगा महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट

खबरों की माने तो यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। कहां जा रहा है कि साल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की जगह CSK ऋषभ पंत को अपनी टीम का हिस्सा बनाने की सोच रही हैं।

उम्मीद है कि सीएसके (CSK ) ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकती है। ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। खबर है कि ऋषभ पंत 2025 के आईपीएल में सीएसके की कप्तानी और विकेट कीपिंग दोनों संभाल सकते हैं।

कब हुई ऋषभ पंत के आईपीएल करियर की शुरुआत?

आपको बता दें की ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने साल 2016 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत अब तक 98 मुकाबला खेल चुके हैं। इन मुकाबले में उन्होंने 147.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 2838 रन जड़े हैं।