चिन्नास्वामी के साथ Virat Kohli का प्रेम प्रसंग जारी: भीड़ के साथ एक खास बंधन

डेस्क : भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) विश्वक्रिकेट का बड़ा नाम है। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। विराट की गिनती क्रिकेट महान खिलाड़ियों के साथ की जाती है। कम उम्र में विराट ने कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए,जिन तक पहुंच पाना कठिन है।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच डे -नाइट टेस्ट मैच है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत के ओपनर्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाए,रोहित शर्मा ने 15(25) व मयंक अग्रवाल ने 4(7) बनाए। रोहित शर्मा का विकेट गिरने पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में सन्नाटे की बजाय खुशी का माहौल रहा, शर्मा के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली। क्रिकेट फैंस को कोहली का क्रीज पर इंतजार था।

https://twitter.com/rishabhgautam81/status/1502582157788651520?s=20&t=apEfapY9FBfH6boRNmgb-g

विराट कोहली के लिए चिन्नास्वामी उनका होमग्राउंड है। IPL franchise रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली शुरुवाती सीजन से बने हुए है। बैंगलोर की जनता का विराट के प्रति विशेष लगाव है। पहले दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट के लिए पूरे मैदान में कोहली-कोहली का स्वर गूंज रहा था। विराट बड़े स्तर पर टेस्ट क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते आए है। क्रिकेट फैंस के बीच मैदान पर विराट का क्रेज अक्सर देखने को मिलता है। वैसे तो विराट दिल्ली से है पर बैंगलोर की जनता से विराट का खास जुड़ाव है। बीच मैदान में विराट ने RCB-RCB के शोर पर विराट के हाथ से दिल बनाते हुए इशारा किया। IPL के पहले सीजन से RCB का हिस्सा है विराट,पिछले 14 सीजन से कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े हुए। टीम की कमान अब तक विराट के हाथ में ही थी,पिछले सीजन विराट ने कप्तानी छोड़ दी।

https://twitter.com/rishabhgautam81/status/1502582157788651520?s=20&t=apEfapY9FBfH6boRNmgb-g
https://twitter.com/rishabhgautam81/status/1502582157788651520?s=20&t=apEfapY9FBfH6boRNmgb-g
https://twitter.com/rishabhgautam81/status/1502672816138702858?s=20&t=apEfapY9FBfH6boRNmgb-g

RCB की चेंटिंग्स पर विराट ने टीम जर्सी के नीचे रेड इनर दिखाते हुए फ्रेंचाइजी व RCB के फैंस के लिए अपना प्यार जाहिर किया। विराट की कप्तानी में टीम फाइनल्स तक पहुंची पर खिताब पाने में नाकाम रही। RCB को हमेशा से ही फैंस का प्यार व सपोर्ट मिलता रहा है। आरसीबी IPL की चर्चित टीमों में से एक है, आरसीबी के फैंस को उनकी आईपीएल ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार है।विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच पूरे कर लिए है, रेड बॉल क्रिकेट में विराट 8000 से अधिक रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज। विराट के फैंस को उनकी 71वीं सेंचुरी का बेसब्री से इंतजार है।