Suryakumar ने तोड़ा माही का 16 साल पुराना रिकॉर्ड- यह कारनामा करने वाले बने भारत के पहले कप्तान….

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) T20 फॉर्मेट के दिक्कत खिलाड़ी हैं। इन दोनों सूर्यकुमार साउथ अफ्रीका T20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। T20 टीम के नए कप्तान (Captain) ने साउथ अफ्रीका की जमीन पर नया इतिहास रच दिया। 12 दिसंबर को हुए मुकाबले में कप्तान ने अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि सूर्या की यह शानदार पारी भारतीय टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रही। भारत यह मुकाबला हार गया। मगर सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली।

तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

12 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में सूर्य ने 56 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने महेंद्र सिंह धोनी के 16 साल पुराने रिकॉर्ड (Record) को तोड़ दिया। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पहले ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने साउथ अफ्रीका की जमीन पर T20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया। इससे पहले यह उपलब्धि महेंद्र सिंह धोनी के नाम थी। जी हां, कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी ऐसे कप्तान थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका की जमीन पर T20 क्रिकेट में 45 रन की पारी खेली थी। यह अब तक का सबसे हाईएस्ट स्कोर था।

साल 2007 में धोनी ने खेली थी 45 रन की पारी

सूर्यकुमार यादव से पहले साउथ अफ्रिका (South Africa)में T20 मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उन्होंने साल 2007 में 45 रनों की पारी खेली थी। मगर अब सूर्यकुमार यादव ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार अर्धशतक लगाया है। इसी के साथ वे पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर T20 मुकाबला खेलते हुए अर्ध शतक लगाए हो।