डेस्क : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त 2021 को पुणे में स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि 2020 टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का सम्मान हर तरफ हो रहा है, नीरज चोपड़ा ने भारत को भालाफेंक में गोल्ड मेडल जीता कर रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में हर तरफ नीरज चोपड़ा की चर्चा हो रही है।
नामी गामी सितारों के जरिए उनको बधाइयां मिल रही हैं। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए नीरज चोपड़ा के नाम से आज स्टेडियम का नामकरण होगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बीते 100 सालों से एथलेटिक खेलों में कोई भी खिलाड़ी मैडल को लेकर अपना खाता नहीं खोल पाया था। इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को दिन-रात स्टेडियम में प्रैक्टिस करनी पड़ी है।
नीरज चोपड़ा आने वाले समय में अपने खेल को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नीरज का गोल्ड मैडल जीतना भारत के लिए ख़ास है लेकिन उनकी निजी जिंदगी में इस कामयाभी का सकरात्मक प्रभाव पड़ा है, उनकी उम्र मात्र 23 वर्ष है और इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना किसी एथलीट का सपना होता है। नीरज चोपड़ा पर इस वक्त इनामों की बारिश जारी है।
आज भारत के रक्षा मंत्री और कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह पुणे का दौरा करने वाले हैं, उम्मीद लगाई जा रही है कि पुणे में वह नीरज चोपड़ा के नाम पर स्टेडियम बनाने की घोषणा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि नीरज चोपड़ा इस वक्त भारतीय आर्मी में सूबेदार के पद पर हैं। उन्होंने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग की है। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर “नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट” पुणे छावनी रखा जाएगा। यह जानकारी डिफेंस के पीआरओ द्वारा दी गई है।