BJP में शामिल नहीं होने पर सौरव गांगुली की BCCI से छुट्टी – अब Word Cup का क्या होगा ?

Sourav Ganguly : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने प्रेसिडेंट चुनाव को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गयी है। मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है और उन्हें विस्तार नहीं मिला है। इसे लेकर तमाम तरह के कयास भी लग रहे हैं और कोई भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।

कई राजनेताओं का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई बार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पार्टी में शामिल करने की कोशिश की। लेकिन दादा ने BJP में जाने से माना कर दिया

इंडिया टुडे’ से बात करते हुए मशहूर पत्रकार प्रदीप मैगजीन ने भी यह बात कही है। मैगजीन ने कहा, ‘लोढ़ा कमेटी ने BCCI के संविधान में बदलाव किए जिसके बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) BCCI के अध्यक्ष बने। अगर ऐसा नहीं होता तो दादा कभी अध्यक्ष नहीं बनते अमित शाह आज BCCI अध्यक्ष होते। संविधान बदले जाने के बाद उन्हें अपने रिलेटिव, बच्चा या भाई को इन पोस्ट पर लाना पड़ा। इसीलिए जय शाह और अरुण धूमल को BCCI में लाया गया।’

मशहूर पत्रकार ने आगे यह कहा , ‘दादा अध्यक्ष बनने के लिए अमित शाह से मिले थे। जिसके बाद सब को लगा था कि BJP दादा का बंगाल चुनाव में उपयोग करेगी। लेकिन दादा ने BJP जॉइन नहीं की। उसके बाद से उनपर काफी दवाब था। क्योंकि BJP बंगाल में चेहरे की तलाश में था और दादा से अच्छा ऑप्शन उनके पास नहीं था।’