पहली गेंद पे छक्का और दूसरी पर चौका, पूरे किए 50 रन – कुछ इस तरह मनाया ईशान किशन ने अपना 23वा जन्मदिन

डेस्क : ईशान किशन अब उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो सबसे तेज़ एकदिवसीय अर्धशतक बनाने की क़ाबलियत रखते हैं। ईशान किशन महेंद्र सिंह धोनी के गढ़ से आतें हैं। रविवार को भारत ने श्री लंका के साथ कोलम्बो में एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया है। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 263 रनों का लक्ष्य दिया था।

भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से पृथ्वी शा मैदान पर उतरे थे, मैदान पर आते ही उन्होंने 24 गेंदों में 7 चौके की मदद से 43 रन ठोक दिए थे। लेकिन वह ज्यादा समय के लिए क्रीज़ पर नहीं टिक सके। वह डी सिल्वा की गेंद के द्वारा कैच आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन मैदान पर आए और पहली गेंद पर ही उन्होंने आक्रामक शॉट खेला, जो छक्के में तब्दील हो गया। यह छक्का कुल 81 मीटर का था। वह छठें ओवर पर मैदान में आए थे, पहले छक्के के बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। फिर उन्होंने अपने खेल को तेज रफ़्तार के साथ आगे बढ़ाया और 33 गेंदों में 50 रन बना दिए। सबसे तेज 50 बनाने वाले वह क्रुणाल पंड्या के बाद दुसरे वयक्ति बन गए हैं।

ईशान किशन ने कुल 42 गेंद खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के मारे, उनके द्वारा कुल 59 रनों का योगदान रहा। बता दें की उन्होंने अपने जन्मदिन पर क्रिकेट की शुरुआत की है। इससे अच्छा उनके लिए और क्या हो सकता है। उन्होंने अपने खेल को कुछ इस तरह से निखारा है की पहले ही मैच में कामयाबी हासिल करते हुए यह साबित कर दिया की आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ईशान किशन ने पहले भी टी 20 के मुकाबलों में ऐसा ही करके दिखाया था, जब वह क्रीज़ पर आए थे तो आते ही चौकों और आक्रामक शॉट खेलने लगे थे। भारतीय बोलिंग स्क्वाड ने भी अपना बखूबी काम निभाया, बॉलर दीपक चाहर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए।