साक्षी ने पति एमएस धोनी के साथ शेयर की ‘फैमिली’ पिक्चर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

कप्तान एमएस धोनी (एमएस Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह पूर्व कप्तान धोनी और बेटी जीवा के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में उनके पति और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी साथ दिख रहे हैं. दरअसल साक्षी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. धोनी की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है. इसके अलावा इस फोटो में कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल(Prafull Patel) की बेटी पूर्णा पटेल(Purna Patel) भी नजर आ रही हैं. कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भी हैं.

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है यह पोस्ट गौरतलब है, कि प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी में गहरी दोस्ती है. दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है. इसके अलावा दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं एमएस धोनी, पूर्णा पटेल, साक्षी धोनी के अलावा इस फोटो में प्रियांशु चोपड़ा(Priyanshu Chopra) भी हैं. दरअसल प्रियांशु चोपड़ा महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के काफी करीबी माने जाते हैं. प्रियांशु चोपड़ा धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड भी हैं.

फैंस को पसंद आया धोनी का अंदाज साक्षी धोनी की पोस्ट में एमएस धोनी काले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं. फैंस को धोनी का यह अंदाज खूब पसंद आया. वहीं पिछले दिनों साक्षी धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया था , उस वीडियो में वह फ्रूट मेकअप चैलेंज को स्वीकार कर इसका हिस्सा बनी थी. महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वह 2022 आईपीएल के दौरान आखरी बार क्रिकेट मैदान पर दिखे थे.