सालों बाद दिखा माही और R.P Singh का याराना, कभी  2007 T-20 WC साथ खेले थे….

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। मगर धोनी अपने खेल प्रतिभा के अलावा अपने शांत स्वभाव और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। अपने शांत स्वभाव की वजह से धोनी को “कैप्टन कूल” के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी वजह से उनकी दोस्ती हर किसी से काफी अच्छी है। क्रिकेट से दूर होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की पापुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों महेंद्र सिंह धोनी और उनके पुराने दोस्त आरपी सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

बता दें कि साल 2007 की T20 वर्ल्ड कप की जीत में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendr Singh dhoni) और बाए हाथ के गेंदबाज आरपी सिंह का बड़ा योगदान रहा। क्रिकेट फील्ड के बाहर भी इनकी अच्छी दोस्ती है। इतने सालों के बाद क्रिकेट फील्ड में नहीं बल्की एक इवेंट में इनका याराना फिर से दिखाई दिया। माही एक इवेंट में गए थे। वहीं की यह तस्वीर है। तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज काफी शानदार लग रहा है।

अपने दोस्त आरपी सिंह के साथ नजर आए माही

सोशल मीडिया से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने दोस्त आरपी सिंह के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की पुरानी दोस्ती है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर उन दोनों की तस्वीर सामने आ रही है।

महेंद्र सिंह धोनी का दिखा नया लुक

काफी समय के बाद महेंद्र सिंह धोनी और आरपी सिंह की मुलाकात हुई है। यह दोनों एक इवेंट में मिले। इवेंट की तस्वीर आरपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में माही फॉर्मल्स के साथ लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। इस लुक में महेंद्र सिंह धोनी काफी ज्यादा जंच रहे हैं।

साक्षी का भी दिखा खूबसूरत अंदाज

इस इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आईं। एक तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी,आरपी सिंह की पत्नी और आरपी सिंह साथ नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस इवेंट में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पृथ्वी पटेल भी नजर आए। पृथ्वी पटेल यहां अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए।