IPL 2026 से पहले वायरल हुआ रोहित का वीडियो
टीम इंडिय के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं. IPL की शुरुआत से पहले हिटमैन एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वायरल वीडियो में रोहित अपने कार ड्राइवर पर नाराज होते नजर आ रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जब हिटमैन ने अपना सामान कार की डिक्की में रखने की कोशिश की, तो वह खुली ही नहीं. इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को डांट लगाते हुए उसे डिक्की खोलने के लिए कहा.
इस वाकये का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में रोहित को “अरे खुला नहीं, खोल यार, क्या कर रहे हो?” कहते हुए सुना गया.
नीता अंबानी ने की रोहित की फिटनेस की तारीफ
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबले से पहले MI की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में, Nita Ambani रोहित की फिटनेस को देखकर साफ तौर पर हैरान रह गई. उन्होंने स्माइल करते हुए कहा, “बाप रे,, रोहित, मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई…! तुम तो बिल्कुल एक यंग लड़के लग रहे हो”. इस पर मुंबई के पूर्व कप्तान ने हल्की-सी मुस्कान के साथ शरमाते हुए जवाब दिया।
फिटनेस के लिए कई बार ट्रोल हुए हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का यह बदलाव कोई इत्तेफाक नहीं है। उन्हें पहले भी कई बार फिटनेस के लिए ट्रोल किया जा चुका है। हालाकिं 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, 38 साल के इस खिलाड़ी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी फिटनेस को बेहतरीन बना लिया है. 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली निराशा के बाद भी, वे खिताब की तलाश में जुटे हैं. उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि वे भारत के वनडे वर्ल्ड कप जीत चाहते हैं। रोहित ने पिछले साल 14 वनडे मैचों में 50 की एवरेज से 650 रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में उन्होंने एक शानदार पारी भी खेली थी।
IPL में रोहित के नाम 7 हजार रन दर्ज
IPL की बात करें तो 272 मैचों में 7 हजार 046 रन बनाकर रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। हालांकि, निरंतरता उनके लिए एक बड़ी प्रॉब्लम रही है। पिछले नौ सीजनों में वह केवल तीन बार ही 400 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं।


