धोनी के 40वें जन्मदिन पर जाने कौन है उनका पहला प्यार और उनसे जुड़ी खास बातें

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी का आज 40 वां जन्मदिन है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे ज्यादा कामयाब कप्तान रहे हैं, बता दें कि उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को हर आयाम छूने का मौका मिला है। जब वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेला करते थे तो शायद ही कोई ऐसी विपक्षी टीम थी जो उनको ना जानती हो। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह मैदान पर बेहद ही ठंडे दिमाग से सभी फैसले लेते है। बता दें कि वह मैच के अच्छे फिनिशर्स में गिने जाते हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 रांची में हुआ था, उन्होंने एक कामयाब क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। उनके आवास की बात करें तो उनका एक घर रांची में है और दूसरा चेन्नई में है। आज हम आपको धोनी के बारे में 7 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो बेहद खास है।

जब धोनी से पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा किसको चाहते हैं तो उनका जवाब था कि सबसे पहले वह देश से प्रेम करते हैं। उसके बाद अपने माता-पिता को और फिर अपनी पत्नी साक्षी को। इसका सीधा मतलब है कि धोनी अपनी पत्नी को तीसरे नंबर पर गिनते हैं। धोनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल है यह पद उनको 2011 में मिला था।

धोनी क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, बैडमिंटन और गोल्फ बहुत अच्छा खेलते हैं। बता दें कि वह क्रिकेट से पहले फुटबॉल खेला करते थे, जिसमें वह एक गोआल कीपर थे। हाल ही में धोनी ने अमेरिका गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

फिलहाल धोनी क्रिकेट जगत को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन पैसों के मामले में वह किसी से कम नहीं है। इस साल की जनवरी तक उनकी आय 830 करोड़ रूपए हो चुकी है। फिलहाल उनके पास 20 कंपनियों के ऐड है और आईपीएल खेलने से उनकी अब तक डेढ़ सौ करोड़ की कमाई हो चुकी है।

किशोर कुमार का फेमस गाना ” मैं पल दो पल का शायर हूं ” धोनी को गुनगुनाना बहुत पसंद है। बता दें कि अक्सर ही उनको यह गाना गुनगुनाते हुए पाया गया है जिसके चलते लोग समझते हैं की यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है।

धोनी के पास इस वक्त लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की कमी नहीं है। मोटरसाइकिल की बात करें तो उनके पास हलकट, निंजा, हार्ले डेविडसन, हायाबूसा, राजदूत और यामाहा जैसे बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं दूसरी और गाड़ियों की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज़-बेंज, रेंज रोवर, हमर और ऑडी मौजूद है।

महेंद्र सिंह धोनी एक सच्चे एनिमल लवर है, उनके पास ढेर सारे कुत्ते हैं और दो घोड़े भी हैं। वह जहां जाते हैं अक्सर ही जानवरों के लिए खाना लेकर जाते हैं।

रांची से दूर देवड़ी मां का मंदिर स्थित है। लोगों का मानना है कि धोनी की देवड़ी माता में गहरी है, जिसके चलते जब भी कोई टूर्नामेंट होता है तो उससे पहले धोनी देवड़ी मां के मंदिर जाकर दर्शन करते हैं। यह मंदिर रांची से 7 किलोमीटर दूर है।