ICC World Cup 2023 : एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मकसद वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। टीम इंडिया ने आखिरी बार ये ट्रॉफी साल 2011 में जीती थी। इस बड़े सीजन को लेकर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बडी बात कही है।
कि वह मेगा इवेंट में अपना शानदार खेलने की पुरी कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि इस बार 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को अपने घरों में खेलने पर खिलाड़ियों को से पूरा मदद मिलता है। मागदर्शन हो या कुछ और।
साल 2011 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) खिताब जीता था। विराट कोहली भी इस टीम का हिस्सा थे। और बहुत ही बढ़िया खेला था। इसके बाद 2015 और 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में पहुंचकर खत्म हुआ। अब आगे होने वाले खेल के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों का मार्गदर्शन हमारे लिए इसे जीतने के लिए सबसे सबसे जरुरी है।
वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों का जुनून और समर्थन आपको इस ट्रॉफी को जीतने के लिए उत्साहित करता है। साल 2011 में हासिल की गई ऐतिहासिक जीत आज भी हम सभी प्रेमियों के दिलों में यादगार है। इस बार हमें उनके दिलों की नई यादें बनाने की जरूरत है। मैं इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत संतुष्ट हूं। हम प्रेमियों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।
साल 2023 में अब तक विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है।
वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए विराट कोहली आज कल अच्छा खेल रहे है और यह टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। साल 2023 में वनडे में कोहली का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 122 रन की नाबाद शतकीय पारी भी खेली थी। इस तरह इस साल कोहली ने 12 पारियों में 55.60 की औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 55.60 का है। इस दौरान वह तीन शतक लगाने में भी सफल रहे हैं।
World Cup 2023 : रोहित शर्मा ने कहा- भारत को हो सकती है परेशानी, अय्यर-अक्षर के चोट लगने के कारण….
World Cup 2023: क्या वॉशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप में मिलेगी जगह? जानिए