M.S Dhoni हैं दुनिया के तीसरे सबसे आमिर क्रिकेटर- फिर भी सादगी भरी जीते हैं माही….

M.S Dhoni Net Worth 2023: महेंद्र सिंह धोनी…..यह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि अपने आप में एक ब्रांड है।धोनी कैप्टन कूल (M.S Dhoni) है और साथ ही में ऐड की दुनिया के भी बादशाह है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni ) का करियर सिर्फ क्रिकेट तक सीमित है धोनी पर जब फिल्म बनी तो लोगों ने उसे बहुत प्यार दिया। एक छोटे शहर का लड़का जिसने अपने संघर्षों के दम पर इतने बड़े क्षेत्र में नाम बनाया और आज पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है।

यकीनन वह काबिले तारीफ है। चेन्नई सुपर किंग्स की महान जीत के बाद लोग कैप्टन कूल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का व्यवहार बेहद शांत है जोकि अमूमन खिलाड़ियों के व्यवहार के विपरीत है खिलाड़ी ज्यादातर आक्रामक शैली के होते हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी तो अपनी कामनस के लिए ही जाने जाते हैं तभी तो वह कैप्टन कूल है।इस वजह से वह क्रिकेट वर्ल्ड में ही नहीं बल्कि विज्ञापन दाताओं के बीच भी काफी चहेते बने हुए हैं।

2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उसके बाद भी उनकी साख रत्ती भर कम नही हुई है वह अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ कर विज्ञापन की दुनिया में सबसे आगे है। धोनी जिन ब्रांड्स के साथ अभी जुड़े हुए हैं उनका नाम है भारत मैट्रिमोनी l,अनअकैडमी netmeds और dream 11 इसके अलावा वह फायरबोल्ट जैसे बड़े ब्रांड्स का भी नाम रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी लोगों के चहेते हैं, ऐसे में यह कहना तो बनता है कि धोनी है तो बिल्कुल मुमकिन है!