नए लुक में नज़र आए ‘कैप्टन कूल, अब तक कितनी बार बदल चुके हैं हेयरस्टाइल, Photos में देखें

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने फैंस का दिल जीतते आएं हैं । इस वक्त माही ने अपने फैंस को एक नया लुक दिया है। वह शुरू से ही अपने बालों को अलग अलग रंग रूप देते आए हैं। उन्होंने इस बार अपना हेयर स्टाइल प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से बनवाया है और इसको इंस्टाग्राम पर साझा किया है। बता दें की अब धोनी ने नए ज़माने की दाढ़ी भी रखी है। उनकी इस तस्वीर पर अनेकों लोग कमेंट कर रहे हैं। धोनी का नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

हाल ही में धोनी अपने परिवार के साथ हिमाचल में पाए गए थे। धोनी जब भी कुछ करते हैं तो उसको सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं। फिलहाल उनके फैंस उनके आईपीएल में वापस खेलने का इंतज़ार कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने नए लुक को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें की जब आईपीएल चल रहे थे तो कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए थे, जिस वजह से आईपीएल को स्थगित करने की आवश्यकता पड़ गई थी।

धोनी जब भी हेयर स्टाइल इंडस्ट्री में नया स्टाइल देखते हैं तो उसको अपना लेते हैं। वह हमेशा से ही अपने गंजे और लम्बे बालों के लुक में क्रिकेट खेल चुकें हैं। ऐसे में अब उनके फैंस उनको नए लुक में क्रिकेट खेलता देखते हैं तो जरूर खुश होते हैं। बीच में जब उनका वजन हल्का हो गया था तो भी वह चर्चा में आ गए थे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की महेंद्र सिंह धोनी ऑफिसियल क्रिकेट जैसे वैन डे इंटरनेशनल और टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले चुकें हैं।