दुनिया भर में अरबों को एकजुट करने वाले व्यक्ति को: कोहली, गंभीर और रैना ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी

डेस्क : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 49 वर्ष के पूरे हो गए। लिटिल मास्टर को क्रिकेट जगत, साथी खिलाड़ी,क्रिकेट फैंस सभी बधाई देते नजर आएं।विश्वक्रिकेट का 23 वर्षो से भी अधिक प्रतिनिधित्व कर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 49 वर्ष के हो गए हैं। 24 अप्रैल,1973 को मुंबई में सचिन का जन्म हुआ।

विश्वक्रिकेट में 16 साल की उम्र में 15 नवंबर 1989 में डेब्यू किया। अपना आखिरी मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली। सचिन विश्वक्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं। सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जिनका टूट पाना शायद ही संभव है। सचिन ने 24 वर्षो के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 34,357 रन बनाए, वहीं विश्वप्रसिद्ध टी-20 लीग IPL में सचिन के नाम मुंबई इंडियंस के लिए 2,344 रन है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक है, टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक(51) का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है, वनडे क्रिकेट में सचिन के नाम(49) शतक है।

साल 2010 में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सचिन पहले बल्लेबाज बने। सचिन के बाद क्रिस गेल,रोहित शर्मा,वीरेंद्र सहवाग,मार्टिन गुप्टिल ने भी यह कारनामा किया। सचिन को उनके जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया हैंडल से लोगों की शुभकामनाएं मिल रही। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्रिकेट के महान खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं,आपका दिन मंगलमय हो।”

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, उस शख्स को जिसने क्रिकेट के लिए दुनिया भर में अरबों लोगों को एकजुट किया, जिनकी मैदान पर जादू और मैदान के बाहर उदारता कई लोगों को प्रेरित करती है। जन्मदिन मुबारक हो @sachin_rt! आप के लिए अच्छे की कामना! #HappyBirthdaySachinTendulkar।”

BCCI के आधिकारिक हैंडल ने हमेशा प्रेरित करने वाले तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी,जबकि गौतम गंभीर, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, रॉबिन उथप्पा, मयंक अग्रवाल सहित अन्य ने भी 49 वर्षीय तेंदुलकर को शुभकामनाएं दीं।

तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर के रूप में IPL के साथ जुड़े हुए हैं। तेंदुलकर 6 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 28 सालों के लंबे अंतराल के बाद 2011 में तेंदुलकर के विश्वकप जीतने का सपना पूरा हुआ। इसके साथ ही सचिन तीन सालों तक मुंबई इंडियंस की कमान भी संभाल चुके हैं।