डेस्क : आईपीएल 2020 की नीलामी में भारत के युवा खिलाड़ी ईशान किशन(Ishan Kishan) को सबसे ज्यादा पैसे देकर खरीदा गया है, बता दें कि वह इस बार आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। सभी फ्रेंचाइजी के बीच आज हमें जमकर टक्कर देखने को मिली, बता दे कि 23 साल के आक्रामक बल्लेबाज को लेने के लिए अनेकों फ्रेंचाइजी ने भरपूर प्रयास किया।
आखिर में मुंबई इंडियंस ने ₹15 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की राशि में ईशान किशन को खरीद लिया है। आपको बता दें कि ईशान किशन की बोली दो करोड़ रुपए से शुरू हुई थी इसके बाद जैसे ही पंजाब की फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन पर बोली लगाई तो उनकी कीमत 6 करोड़ रुपए पहुंच गई इसके बाद गुजरात में जब बोली लगाई तो ईशान किशन की वैल्यू 10 करोड़ के पार कर गई। जब हैदराबाद की टीम का नंबर आया तो उससे पहले ही मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली और ₹15 करोड़ 25 लाख देकर ईशान किशन को अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और काबिलियत का नजारा दिखाते हुए इंडियन टीम में जगह बनाई है। यह सही बात है कि कई खिलाड़ियों को ऊंची से ऊंची बोली पर खरीदे जाने की उम्मीद थी लेकिन किसी को भी यह नहीं पता था कि ईशान किशन की इतनी ज्यादा डिमांड होने वाली है। साल 2016 में अंडर-19 की टीम को फाइनल में ले जाने वाले ईशान किशन ही है। बीते 4 सालों से उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन चल रही है।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि 2018 से ही लगातार इशान किशन मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े हुए हैं, पिछले साल मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज करने पर विचार बनाया था। 2 साल तक ईशान किशन को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है ईशान किशन जोरदार पारी खेलने वाले हैं। ईशान किशन का आईपीएल का करियर काफी उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। मुंबई के लिए उन्होंने 14 मैच खेले हैं जिसमें कुल मिलाकर 516 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 145 का है, कुल मिलाकर उन्होंने 30 छक्के जड़े हैं। भारतीय टीम के लिए 2 वनडे और 5 टी-20 मैच भी खेले हैं।