IPL 2022: Vini Raman के साथ शादी के बंधन में बंधे Glen मैक्सवेल

डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व ऑस्ट्रेलाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने शुक्रवार 18 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व finacee विनी रमन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। मैक्सवेल व विनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट करते रहे व साल 2020 में सगाई कर ली थी। शुक्रवार को क्रिश्चियन रितिरिवाजो एक अनुसार दोनो शादी के बंधन में बंध गए।

मैक्सवेल व विनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी लोगों के साथ साझा की। ऑस्ट्रेलिया व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है ग्लेन मैक्सवेल। साल 2020 में सगाई के बाद विनी के साथ शुक्रवार को मैक्सवेल ने शादी कर ली। Vini Raman ने इंस्टा अकाउंट पे पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,” Mr. & Mrs. Maxwell’18.03.2022′. साथी खिलाड़ी व क्रिकेट फैंस द्वारा मैक्सवेल व विनी को शादी की शुभकामनाएं मिल रही है।

Vini-Maxwell की शादी को किसिंग पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। क्रिकेट दर्शक शादीसुदा जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे है। Vini भारत के तमिलनाडु से है,वह मेलबर्न में फार्मासिस्ट है उनका परिवार मेलबर्न में रहता है। दोनो की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। करीबी दोस्त व परिवारजनों ही शादी में मौजूद रहे। हाल ही में Tamil में मैक्सवेल – विनी के वेडिंग कार्ड को तस्वीरें वायरल हो रही थी। दोनो की शादी की अटकलें लगाई जा रही है, जोड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी लोगों को दी।

मैक्सवेल 2022 IPL सीजन में RCB की ओर से खेलते नज़र आयेंगे। RCB की टीम ने 11 crore में मैक्सवेल को रिटेन कर टीम में शामिल किया था। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद मैक्सवेल कप्तानी के प्रबल दावेदार थे, हालांकि टीम की कमान ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदे गए Faf Duplesis को सौंपी गई है। RCB अपना पहला मुकाबला पंजाब Kings के खिलाफ रविवार 27 मार्च को डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी।