विराट कोहली और एम एस धोनी के बीच कैसा है रिश्ता? कप्तान कोहली ने सिर्फ 2 शब्दों में बयां की पूरी हकीकत

डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी खेलने की तकनीकों को काफी हद तक विकसित कर लिया है। हालांकि उनकी प्रतिभा अब किसी से छुपी नहीं है लेकिन इतना सब कुछ हासिल करने के लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी मदद मिली है। जब दोनों एक ही साथ खेलते थे तो एक दूसरे से काफी सलाह लेते थे। वह, अक्सर ही कई मैचों में विराट का मार्ग प्रदर्शित करते रहते थे। आज के समय में विराट कोहली धोनी की वजह से ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा रणनीति बनाने में सहयोग करते थे। विराट कोहली की गलतियों पर ध्यान दिलाने वाला सिर्फ एक ही शख्स था और वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विराट के दिल में बहुत ज्यादा रिस्पेक्ट है और वह इस बात को मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी है। ऐसे में जब विराट कोहली ऑनलाइन अपने फैंस से कनेक्ट करते हैं तो वह सभी सवालों का जवाब देते हैं। इसी दौरान ऑनलाइन लाइव चैट में जब उनके पास यह सवाल आया कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में 2 शब्दों में यह बताया जाए कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि वह कैप्टन कूल होने के साथ-साथ उनके रिश्ते की इज्जत करते हैं। उन्होंने बताया कि ” भरोसा और सामान ” ही ऐसे दो शब्द हैं जिनका मैं इस्तेमाल करना चाहता हूँ।

धोनी और विराट कोहली के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा सोशल मीडिया जगत में होती रहती थी। जब विराट कोहली से यह पुछा गया की आप धोनी के बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने लंबी चौड़ी बाते नहीं बनाई बल्कि उन्होंने काफी सरल और संक्षिप्त शब्दों में इसका उत्तर दिया। विराट का कहना है की जब भी वह टेंशन में होते थे तो इसका असर बाकी खिलाड़ियों पर नहीं पड़ने देते थे। इस वजह से वह कप्तान कूल कहलाते थे।