MS Dhoni To Virat Kohli Education Qualification: जाने कितने पढ़े-लिखे हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी

डेस्क : भारत में क्रिकेट खेल के लिए जिस तरह की दीवानगी है, वह आपको किसी भी अन्य खेल के लिए देखने को नहीं मिल सकती है। भारत में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान से कम नहीं मानते हैं। आपको बता दे, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनी हुई हैं। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारें में हर चीज की जानकारी लेना जानते हैं चाहे वो उनके निजी जिंदगी से जुड़ी कोई जानकारी हो या उनके खेल की जानकारी हो। क्रिकेट खिलाड़ियों के मैदानी आकड़े तो उनके सभी फैंस को पता है ,पर क्या आप सब जानते है की आपके पसंदीदा खिलाड़ी कितने पढ़े-लिखे है ?.. जी हाँ आज हम आपको लेकिन आज हम आपको भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की एजुकेशन और क्वालिफिकेशन के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की जाने क्या है क्वालिफिकेशन

महेन्द्र सिंह धोनी (Mahender Singh Dhoni)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं। आपने धोनी की योग्यता क्रिकेट मैदान में तो जरूर देखी हैं। साथ में, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र खारागपुर रेलवे स्टेशन से अपना B.Com (बैचलर्स इन कॉमर्स) से ग्रेजुएशन किया है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से मौजूदा सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान है। जिनके नाम क्रिकेट मैदान में बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने अपनी क्रिकेट करियर अपना नाम सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में दर्ज किया हुआ है, लेकिन उन्होंने शिक्षा में क्षेत्र में ज्यादा कुछ खास नहीं किया है। विराट ने केवल 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

केएल राहुल ( KL Rahul)

केएल राहुल क्रिकेट खेल के जाने-माने खिलाड़ी है। हाल ही में, केएल राहुल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाले महज तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में श्री भगवान महावीर कॉलेज से B.Com की डिग्री हासिल की है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ,जिन्हे गब्बर के नाम से भी जाना जाता है। धवन ने क्रिकेट मैदान में अपना जलवा भरपूर तरीके से दिखाया है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में वह सिर्फ 12वीं तक पास है।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई अच्छे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। उनका बेहतरीन प्रदर्शन 2011 विश्व कप के फाइनल में भी देखने को मिला था। गौतम गंभीर ने अपनी शिक्षा दिल्ली के द हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

भारतीय क्रिकेट के ऑल -राउंडर हार्दिक पांड्या को तो हर कोई जानता है। उनके चौके-छक्के के हर कोई दीवाना है। हार्दिक क्रिकेट मैदान में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। लेकिन उन्होंने अपनी शैक्षिक पढाई सिर्फ 9वीं कक्षा तक ही है। उन्होंने अपना सारा ध्‍यान क्रिकेट पर ही लगाना तय समझा और वह आज भारत के शानदार खिलाड़ियों में से एक है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में लिखना ना भूले और अन्य जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो करें।