Sachin Tendulkar से लेकर Virat Kohli तक : खेल जगत ने प्रशंसकों को दी होली की शुभकामनाएं

पूरे भारतवर्ष में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा। भारतीयों के लिए होली का त्योहार हमेशा से ही विशेष रहा है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से भारत में सार्वजनिक रूप से देशवासी त्योहार नही मना पाए थे। देश भर में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है।

खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपनी होली की तस्वीरें क्रिकेट प्रशंसकों से साझा की। विराट कोहली ,सचिन से लेकर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर ने लोगो को होली की शुभकामनाएं दी। देश ही जनता के लिए होली का त्योहार खास रहा है, दो साल के लंबे अंतराल के बाद लोग अपने परिवार,दोस्तों,पड़ोसियों के साथ होली खेल पाएं है। क्रिकेट भगवान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर होली की फोटो शेयर किया,फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगो से उनकी होली की तस्वीर शेयर करने के लिए कहा।

Virendra Sehwag ने ट्वीट करते हुए लिखा,”बिना किसी चिंता के होली खेलें, मनाएं और अपने अंदर के बच्चे को बाहर निकालने दें और इस रंगीन त्योहार का आनंद लें ,इसे संजोएं। आपको रंगीन होली की हार्दिक शुभकामनाएं
होली है….”।

IPL टीम कैंप से जुड़ चुके खिलाड़ी होटल में क्वारेंटाइन में होली मनाई। सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से खिलाड़ियों ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। आगामी आईपीएल सीजन के लिए खिलाड़ी टीम कैंप के साथ जुड़ गए है। ऑनलाइन माध्यम से लोगो को शुभकामनाएं दी।

IPL सीजन 15 की शुरुवात 26 मैच से हो रही है। पहले मुकाबले में आमने सामने होंगी डिफेंडिंग चैंपियंस Chennai Superkings व Kolkata KnightRiders। CSK की टीम की कोशिश अपना खिताब बचाने की होगी,तो वहीं को जीत के साथ अपने आईपीएल के सफर की शुरुवात करना चाहेगा।