डेस्क : इस वक्त सोशल मीडिया पर धोनी का नया रूप वायरल हो रहा है। आईपीएल का दूसरा चरण टीवी पर जल्द आने वाला है, ऐसे में धोनी सभी क्रिकेटरों के साथ फिर से एक बार मैदान पर खेलते नजर आएँगे। महेन्द्र सिंह धोनी अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं, बता दें कि उनको एक दिवसीय क्रिकेट छोड़े हुए एक साल से ऊपर हो गया है। ऐसे में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
धोनी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि धोनी अपना गेटअप बदलके इतने हैंडसम दिख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के अधिकारी टि्वटर हैंडल से धोनी की तस्वीर पोस्ट की गई है। बता दें की IPL से पहले धोनी का एडवर्तिस्मेंट आता है जिसमें वह कुछ अलग करते नजर आते हैं। धोनी का इंटरनेट पर एक अलग रूप देखने को मिल रहा है, बीते आईपीएल में धोनी को एक बौद्ध भिक्षु रूप इंटरनेट पर देखा गया था।
ऐसे में लोग हर तरफ यह चर्चा करने लग गए थे की कहीं धोनी ने संयास तो नहीं ले लिया। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की धोनी ने सिर्फ एडवर्टाइजमेंट करने के लिए बौद्ध भिक्षु का रूप लिया था। ऐसे में लोग उनके अभिनय को काफी सराह रहे थे, ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 19 सितंबर 2021 को फिर से शुरू होने जा रहा है।
धोनी अपने करियर की शुरुआत से ही शांत मिजाज के खिलाड़ी रहे हैं। बता दें कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शांति व्यक्तित्व का उदाहरण देते हुए कई खिलाड़ियों को सीख दी है। नए इश्तिहार में धोनी कहते नजर आ रहे है की गुस्सा आना ठीक है, लेकिन गुस्से पर काबू पाना ही सफलता का मार्ग है। आईपीएल से पहले ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए धोनी कुछ ना कुछ करते रहते हैं, ऐसे में उन्होंने अपने बालों को रंगवा लिया है। जैसे ही लोगों ने धोनी का नया लुक देखा तो धोनी को बॉलीवुड के कलाकार एवं अभिनेता रणबीर सिंह से दूर रहने की हिदायत दी।