बेहद Hot है धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल की Wife नताशा, तस्वीरें- देख रह जाएंगे हैरान

Chris Gayle’s Wife: क्रिस गेल की गिनती दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में होती है। वेस्टइंडीज टीम के क्रिस गेल की बल्लेबाजी के दीवानों की कमी नहीं है। गेल को बैटिंग करते देख कई बॉलर कांप जाते हैं। गेल लंबी शॉट खेलने में माहिर है। ये अपनी पारी में छक्के और चौकों की बारिश कर देते हैं। क्रिकेट के अलावा भी गेल अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। गेल ने नताशा बेरिज से शादी की है। नताशा एक फैशन डिजाइनर और मॉडल है। आज हम गेल की पत्नी नताशा के लाइफस्टाइल और अन्य पहलुओं को जानेंगे।

गेल की पत्नी नताशा : क्रिस गेल और नताशा की शादी 31 मई 2009 को हुई थी। उनकी बेटी का जन्म 21 अगस्त 2017 को हुआ था। क्रिस नताशा ने अपनी बेटी का नाम ब्लश रखा था, जिसे बाद में बदलकर क्रिस-अलीना गेल कर दिया गया। नताशा बेरिज के जीवन का आदर्श वाक्य फिट रहना है।

क्रिस गेल की पत्नी के नाम से मशहूर नताशा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल से पैपराजी को अट्रैक्ट करती हैं। वह क्रिकेट बिरादरी की खूबसूरत पत्नियों में से एक हैं। नताशा काफी जिंदादिल हैं और अपने पति जितनी ही मशहूर हैं।

आलीशान बंगला में जीते हैं जीवन : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज और उनकी पत्नी नताशा बेरिज का जमैका में अपना एक आलीशान बंगला है। तीन मंजिला हवेली होने के अलावा इसमें मेहमानों के मनोरंजन के लिए इन-हाउस पार्टियों के भी पूरे इंतजाम हैं। एक वक्त था जब ये ट्विटर पर ट्रेंडिंग टॉपिक हुआ करता था। इस भव्य नौ-बेडरूम हवेली में अपना स्वयं का मूवी हॉल, कई स्विमिंग पूल, एक मिनी थियेटर और कई अन्य सुविधाएं हैं जो इसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के सात सबसे शानदार घरों में से एक बनाती हैं।

नताशा को हमेशा खेल पसंद थे और खासतौर पर क्रिकेट को सपोर्ट करती थीं। गेल के साथ उनका परिवार हमेशा जुड़ा रहा है। जिस वक्त क्रिस गेल की सर्जरी हुई थी उस वक्त ताशा ने उनकी पूरी मदद की थी। क्रिस गेल और नताशा को अक्सर कॉर्नवॉल के दौरान मस्ती करते देखा जाता है।